फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से लगा था 'गोल्डन कार्ड' पर ग्रहण, अब जिले के हर गांव में चलेगा विशेष अभियान

Sat, 24 Oct 2020 05:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • जिन गांवों में एक भी गोल्डेन कार्ड नहीं बने हैं वहां एक नवंबर को चलेगा विशेष अभियान
  • ऐसे गांवों की सूची तैयार करने के निर्देश आशा कार्यकर्ता को दिए गए
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत गोरखपुर जिले के हर गांव में गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए एक नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत उन गांवों में शिविर लगेगा, जहां एक भी गोल्डेन कार्ड नहीं बने हैं। ऐसे गांवों की सूची तैयार की गई है। आशा के माध्यम से लाभार्थियों तक शिविर की सूचना पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन


यह जानकारी सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने दी। बताया कि कोविड-19 के प्रसार के कारण गोल्डन कार्ड बनाने के अभियान पर काफी असर पड़ा है। ऐसे में अब ज्यादा से ज्यादा गोल्डन कार्ड बनवाने हैं, जिससे की लाभार्थियों को लाभ मिल सके। इसे लेकर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने निर्देश दिए हैं।

सीएमओ ने बताया कि योजना के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय की देखरेख में यह अभियान चलना है। अभियान के दौरान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित करने पर 10 रुपये प्रति कार्ड आशा कार्यकर्ता को भी दिए जाएंगे। प्रयास है कि 26 अक्तूबर तक संबंधित गांवों की आशा कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों का प्रिंटेड डेटा उपलब्ध करा दें। जागरूकता के उद्देश्य से प्रत्येक आशा को योजना से संबंधित 50 लीफलेट भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्ड के लिए 30 रुपये देने होंगे

आशा कार्यकर्ता प्रिंटेड डेटा के आधार पर गांव के लाभार्थी को सूचना देंगी। कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलई द्वारा एक नवंबर को गांव में कैंप लगाकर कार्ड बनाया जाएगा। इच्छुक लाभार्थी प्रति कार्ड 30 रुपये का शुल्क देकर गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। इस अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी स्तर से सेक्टर ऑफिसर भी तैनात किए जाएंगे।
 
गोल्डेन कार्ड के आवश्यक दस्तावेज
मूल राशन कार्ड (अनिवार्य)
मूल आधार कार्ड (अनिवार्य)
वोटर आईडी कार्ड (अनिवार्य)
प्रधानमंत्री का मूल पत्र अगर प्राप्त हुआ हो तो
मुख्यमंत्री का मूल पत्र अगर प्राप्त हुआ हो तो
विज्ञापन

एक नजर आंकड़ों पर

कुल लाभार्थी परिवार-3,06,698
कुल लाभार्थी-15,33,490
गोल्डेन कार्ड बने-2,59,769
योजना का लाभ मिला-23224 लोगों को
सूचीबद्ध अस्पताल- कुल 89 (26 सरकारी और 63 निजी अस्पताल)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें