फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से उरुवा बाजार ग्रामीण बैंक की शाखा में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
उरुवा बाजार। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की उरुवा बाजार शाखा में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अवकाश के कारण बैंक बंद था। शाखा से धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों ने बैंक कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे बैंक में बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि सुबह करीब पौने नौ बजे बगल के दुकानदारों ने फोन कर बैंक से धुआं निकलने की जानकारी दी। वह कैशियर गौरव जायसवाल और फील्ड अधिकारी इंद्रसेन सिंह के साथ तत्काल शाखा पहुंचे। उरुवा पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। दोनों टीमों की मदद से आग जल्द बुझा दी गई। आग बुझने के बाद जांच में प्रबंधक के केबिन में लगा सीसीटीवी कैमरे का बोर्ड पूरी तरह जला मिला। प्रथमदृष्टया इसी बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। शाखा प्रबंधक के अनुसार, आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और बैंक के सभी दस्तावेज सुरक्षित हैं। सोमवार को शाखा में कामकाज सामान्य रूप से होगा। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि बैंक में आग लगने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। अग्निशमन विभाग के सहयोग से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें