फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: गोरखपुर में ईवीएम की रखवाली कर रहे सपा नेताओं का हंगामा, सीडीओ की गाड़ी भी चेक की

Wed, 09 Mar 2022 05:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बुधवार सुबह सपा कार्यकता विश्वविद्यालय में आने-जाने वाले सभी वाहनों को चेक कर रहे हैं। वहीं पुलिस चुपचाप खड़ी होकर तमाशा देख रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के गेट पर पहुंचे एमएलसी संतोष यादव सन्नी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर मंगलवार की रात से यूनिवर्सिटी मुख्य द्वार पर जमे पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूरे दिन हंगामा किया। यूनिवर्सिटी स्टॉफ के साथ ही सीडीओ इंद्रजीत सिंह समेत कई अन्य प्रशासनिक अफसरों व पुलिस की गाड़ियां भी खुद चेक की। इस दौरान कुछ नेताओ-कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी भी की।

विज्ञापन


वहीं यूनिवर्सिटी के कुछ स्टॉफ ने इस बात पर आपत्ति भी दर्ज कराई कि किस अधिकार के तहत एक राजनीतिक दल के नेता-कार्यकर्ता आमजन की गाड़ी को न केवल हाथ लगा रहे बल्कि भीतर रखे सामान की तलाशी भी ले रहे। हालांकि पूरे समय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तमाशबीन बने सिर्फ सपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को समझाते ही रहे।

अखिलेश के आह्वान के बाद मंगलवार की रात 9:30 बजे ही बड़ी संख्या में सपा के नेता-कार्यकर्ता गोरखपुर यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर पहुंच गए और पूरी रात शिफ्टवार वहीं जमे रहे। यूनिवर्सिटी के पांच भवनों में ही जिले की सभी नौ विधानसभाओं की  मतगणना होगी। वहीं पर स्ट्रांग रूम बनाकर ईवीएम भी रखे गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह से ही यूनिवर्सिटी के भीतर जाने और आने वाले सभी वाहनों की सपा नेता और कार्यकर्ता खुद ही जांच करते रहे। पुलिस की भूमिका में आकर कोई डिग्गी खोलकर भीतर रखा सामान टटोलता रहा तो कोई गाड़ियों के आगे और बीच का दरवाजा खोलकर जांच करता रहा। किसी ने विरोध जताया तो उसे घुड़की दी। पुलिस ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उनसे भी उलझ गए। इस दौरान यूनिवर्सिटी के कुछ स्टॉफ ने विरोध जताया मगर पुलिस पीछे हट गई। माहौल भांपकर लोग चुप हो गए। मगर नेता-कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे।

दोपहर एक बजे के करीब सीडीओ मतगणना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे तो सपा नेताओं ने उनकी भी गाड़ी की खुद ही जांच की। इसके बाद एक अधिकारी की गाड़ी में बैटरी रखी मिली तो पार्टी के नेता-कार्यकर्ता यह आरोप लगाने लगे कि कार में ईवीएम और उससे जुड़ी सामग्री रखी गई है। आला अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया तो भी उन्होंने गाड़ी को करीब आधे घंटे तक रोके रखा और पूरी गाड़ी की तलाशी ली। जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।

निगरानी के लिए सपा एमएलसी भी पहुंचे

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी ने सभी जिलों में ईवीएम की  निगरानी के लिए नोडल बनाए गए हैं। गोरखपुर की जिम्मेदारी बस्ती-संतकबीरनगर एमएलसी सन्नी यादव को सौंपी गई है। उन्होंने बुधवार की दोपहर पहले पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ बेतियाहाता स्थित सपा कार्यालय पर बैठक कर सभी को सतर्क रहने को कहा। इसके बाद वह, पार्टी जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी समेत कई नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ गोरखपुर यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पहुंचे और काफी देर तक वहां मौजूद रहकर खुद भी निगरानी भी की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें