सपा नेता के ठुमके का वीडियो वायरल।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक शैलेंद्र यादव स्टेज पर चढ़ गए और बालाओं के साथ झूमकर खूब अश्लील डांस करने लगे। डांस देख रहे लोगों ने जब हटने की बात कही तो शैलेंद्र यादव व उनके समर्थकों ने लोगों से मारपीट कर ली। पूरे आर्केस्ट्रा में कहीं भी कोविड बचाव के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। इस दौरान किसी ने पूरे डांस व मारपीट का वीडियो बना लिया और गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
लॉकडाउन का उल्लंघन है आर्केस्ट्रा का आयोजन
पुलिस के अनुसार, शादी समारोह में आर्केस्ट्रा व डांसर की बुकिंग कर डांस कराना लॉकडाउन का उल्लंघन है। इसके लिए अभी तीन दिन पहले एडीजी जोन अखिल कुमार ने सभी जिलों की पुलिस को निर्देश दिया था कि ऐसे आयोजनों पर रोक लगाई जाए। साथ ही समारोह व आर्केस्ट्रा के आयोजकों व डांसर के साथ डांस करने वालों पर भी चिन्हित कर केस दर्ज करने का निर्देश दिया था। क्योंकि पिछले कुछ दिनों में खेराबार, बड़हलंगंज सहित कई जगहों पर इस तरह के डांस आयोजनों में असलहे के साथ डांस करने का वीडियों वायरल हुआ था। जिसपर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। अब इस मामले में भी पुलिस सभी की पहचान व जांच कर केस दर्ज कर ली है।