फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पंचतत्व में विलीन हुई सपा नेता राजकुमारी, राजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 10 Dec 2021 03:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सपा नेता राजकुमारी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष व पार्षद रह चुकीं, राजकुमारी देवी का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार की सुबह राजघाट पर हुआ। बुधवार की सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। वह अपने पीछे पति सत्य नारायण गुप्ता, बेटे संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, राहुल गुप्ता समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गईं।
विज्ञापन


उनकी शवयात्रा धर्मशाला बाजार स्थित उनके आवास से निकलकर सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पहुंची। यहां पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी व निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम सहित पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद  शव यात्रा राजघाट के लिए प्रस्थान की।

इस दौरान राजकुमारी देवी के परिजनों के अलावा अखिलेश यादव, डॉ. मोहसिन खां, चंद्रबली यादव, अवधेश यादव, विजय बहादुर यादव, सिंहासन यादव, जितेंद्र सिंह, मुन्नी लाल यादव, मिर्जा कदिर बेग, बिंदा देवी, कीर्ति निधि पांडे, राघवेंद्र तिवारी राजू, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, मैना भाई, प्रमोद यादव आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व पार्षद एकता मंच ने राजकुमारी देवी को दी श्रद्धांजलि

पूर्व पार्षद एकता मंच की ओर से पूर्व पार्षद एवं समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री राजकुमारी देवी के निधन पर बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता शिवाजी शुक्ला ने की। शोक सभा में शशांक शेखर त्रिपाठी, विंध्यवासिनी जायसवाल, संजय सिंह, वसीक अहमद, अहमद कमाल गुड्डू, अरविंद चौरसिया, रामपाल यादव, हाजी तहव्वर हुसैन, मुन्नी लाल निषाद, जावेद खान, विनोद अग्रहरि, नीलम दुबे, सत्य प्रकाश वैश्य आदि मौजूद रहे। नगर विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल ने भी पूर्व पार्षद के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें