फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सपा नेता जवाहर की चार अरब की और संपत्ति चिह्नित, होगी कुर्क

Thu, 22 Dec 2022 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जवाहिर यादव की रानीडिहा स्थित कार्यालय, जगंल सिकरी स्थित आवास, कार्यालय, सिक्टौर में आवासीय जमीन, खोराबार में आवासीय भूमि, सिक्टौर में अराजी संख्या 460 आवासीय भूमि, खोराबार टोला मदरहवा स्थित आवासीय भूमि और होंडा सिटी कार को प्रशासन ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव के पिता जवाहर यादव की 150 करोड़ की संपत्तियां जब्त कर ली गई हैं। साथ ही पुलिस ने चार अरब की और संपत्तियों को चिह्नित कर लिया है। इसे कुर्क करने के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है। खबर है कि अनुमति मिलते ही इसे भी कुर्क कर लिया जाएगा। यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि डीएम के आदेश पर गैंगस्टर जवाहिर यादव की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई चल रही है। बुधवार तक जवाहिर की 150  करोड़ से अधिक की संपत्ति को तहसील प्रशासन ने चिह्नित कर जब्त कर लिया।

इसमें खोराबार कस्बे और मदरहवा गांव में स्थित उसका मकान और भूमि शामिल है। लेकिन, कार्रवाई के दौरान उसकी गोरखपुर के अलावा लखनऊ और झारखंड सहित अन्य राज्यों में अब तक चार अरब की संपत्ति और चिह्नित की जा चुकी है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी की ऑडी कार झारखंड से लाई जा रही है।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

यह संपत्तियां हो चुकी हैं जब्त

जवाहिर यादव की रानीडिहा स्थित कार्यालय, जगंल सिकरी स्थित आवास, कार्यालय, सिक्टौर में आवासीय जमीन, खोराबार में आवासीय भूमि, सिक्टौर में अराजी संख्या 460 आवासीय भूमि, खोराबार टोला मदरहवा स्थित आवासीय भूमि और होंडा सिटी कार को प्रशासन ने जब्त कर लिया है।

इस मामले के बाद पड़ी थी पुलिस की नजर
जनवरी 2021 में दवा व्यापारी की हत्या की गई थी। इस मामले में जवाहर यादव सहित कई लोगों को नामजद किया गया था। बाद में छह जुलाई 2021 को खोराबार के तत्कालीन थाना प्रभारी राहुल सिंह ने जवाहर यादव, झंगहा के शिवपुर निवासी केशव सिंह, पंकज सिंह, गहिरा के रघुनाथ मौर्य, रामधनी मौर्य, रामदीहल, रेती चौक निवासी ओमप्रकाश जायसवाल, कुशीनगर के मठिया बुजुर्ग निवासी अभय दुबे, खोराबार के संजय कुमार शुक्ल, मनीष साहनी, गोलू उर्फ मुहम्मद असरफ, अभिषेक मिश्र, अजय मिश्र, प्रदीप शुक्ल, कृष्ण मोहन तिवारी, हनुमान मिश्र के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें