फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सपा नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, ट्रैक्टर रैली निकालने की कर रहे थे तैयारी

Tue, 26 Jan 2021 12:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सपा नेता को हिरासत में लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के चिल्लूपार में किसानों के समर्थन में रैली निकालने जा रहे सपा नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि अभी ट्रैक्टर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर रैली निकालने की तैयारी चल रही थी। यह रैली गोला तहसील से निकलने वाली थी।
विज्ञापन


उससे पहले ही सपा के नेता व विधानसभा चिल्लूपार के प्रभारी मिर्जा कादिर बेग को उनके आवास से ही उरुवा पुलिस ने हिरासत में ले ली। फिलहाल पुलिस उन्हें उरुवा बाजार थाने पर जाकर बैठाई हुई है।

बता दें कि गोरखपुर में ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति नहीं है। यहां न तो किसी ने रैली के लिए अनुमति ली है और न ही किसी को अनुमति दी गई है। ऐसे में यदि रैली के लिहाज से शहर की ओर कोई ट्रैक्टर लेकर आएगा तो उसका वाहन सीज दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही मालिक पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। कोई ट्रैक्टर लेकर न निकले इसके लिए लेखपालों एवं चौकीदारों को भी अलर्ट किया गया है। सभी तहसीलों में एसडीएम को निगरानी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें