फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में पॉलिथीन में सामान बेचने पर दुकानदार पर हुई कार्रवाई, लगा 11 हजार रुपये का जुर्माना

Tue, 26 Jan 2021 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
पॉलिथीन का प्रयोग। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाया। इस दौरान गोरखनाथ इलाके में दुकानदारों के पास से पॉलिथीन मिलने पर उसे जब्त किया और 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने के दौरान गोरखनाथ से बरगदवां, गणेश चौराहा से इंदिरा बाल बिहार तक नाला और दुकानों के आगे फुटपाथ पर सामान रख कर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

नौसड़ से सर्किट हाउस तक भी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी मौजूद रहे। इंफोर्समेंट टीम प्रभारी कर्नल सीपी सिंह ने कहा कि पॉलिथीन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें