फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला: SP City से छात्राओं ने पूछे 'मन के सवाल'- मिले जवाब, सोशल मीडिया को लेकर दी ये खास जानकारी

Sat, 30 Nov 2024 12:05 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि हम अपनी गोपनीय चीजें भी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर शेयर कर रहे हैं, जिससे बड़ी-बड़ी परेशानियां भी सामने आ रही हैं। उन्होंने छात्राओं को बताया कि सोशल मीडिया पर अंजान से दोस्ती कतई ना करें, साथ ही अपनी फोटो वाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कभी शेयर न करें।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिन त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप कहीं भी मुसीबत में फंसे तो तत्काल 112 पर कॉल करें, शहर में आठ मिनट और देहात क्षेत्र में 10 मिनट के अंदर पुलिस टीम पहुंच जाएगी। रात में आपको सकुशल घर तक पुलिस पहुंचाएगी। कोई परेशान कर रहा होगा तो उसे सबक सिखाएगी। आपकी गोपनीयता का भी पुलिस ध्यान रखती है, बिना नाम उजागर किए आपकी समस्याओं को भी निस्तारित करेगी।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी अभिन त्यागी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा लड़कियाें के लिए 1090 हेल्पलाइन है। इस पर कहीं से भी किसी भी परेशानी में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यह जानकारी एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने छात्राओं को दी। एसपी सिटी शुक्रवार को बैंक रोड स्थित राजकीय एडी कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला में बतौर मुख्य अतिथि छात्राओं से मुखातिब थे।

एसपी सिटी अभिन त्यागी - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने बताया कि साइबर अपराध वर्तमान में सबके लिए एक बड़ी चुनौती है। तेजी से मोबाइल और इंटरनेट यूजर की संख्या बढ़ रही है। रुपये की लेने से लगाए हर काम अब मोबाइल से ही निपटाए जा रहे हैं। इसको देखते हुए जालसाज भी अब ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सक्रिय हो गए हैं और डिजिटल फ्रॉड कर रहे हैं। इससे बचने का एक मात्र उपाय जागरूकता है। एसपी सिटी ने बताया कि हम अपनी गोपनीय चीजें भी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर शेयर कर रहे हैं, जिससे बड़ी-बड़ी परेशानियां भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिन त्यागी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने छात्राओं को बताया कि सोशल मीडिया पर अंजान से दोस्ती कतई ना करें, साथ ही अपनी फोटो वाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कभी शेयर न करें। कभी भी किसी के ब्लैकमेल करने पर, उसकी शिकायत करें। डरकर बातें मानने पर आप दलदल में फंसती जाएंगी। इसलिए बिना डरे, पास के पुलिस स्टेशन या फिर हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। आभार ज्ञापन राजकीय एडी कन्या इंटर कॉलेज की उप प्रधानाचार्या इंदू गिरी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें