फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम परिसर में बनेगा कांम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम, किराए पर संचालित होंगी दुकानें

Sat, 30 Nov 2024 11:25 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

नगर निगम नवीन भवन के सामने पोखरे के पास निगम की कुछ जमीन खाली है। इसी पर एक मिनी कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम बनाने की योजना बनाई गई है। यहां जाने के लिए एक शास्त्री चौक से रास्ता होगा, जबकि दूसरा रास्ता नगर निगम परिसर से होकर जाएगा। कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में पार्किंग होगी। भूतल पर 16 दुकानें होंगी, जिन्हें किराये पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम भवन - फोटो : स्त्रोत- एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए नगर निगम परिसर में ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इसके साथ ही वहां एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी बनेगा, जिसमें व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होंगी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 36 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम इसका निर्माण कराएगा।

विज्ञापन


इसकी डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी गई है। स्वीकृति के बाद इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। नगर निगम नवीन भवन के सामने पोखरे के पास निगम की कुछ जमीन खाली है। इसी पर एक मिनी कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम बनाने की योजना बनाई गई है।

यहां जाने के लिए एक शास्त्री चौक से रास्ता होगा, जबकि दूसरा रास्ता नगर निगम परिसर से होकर जाएगा। कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में पार्किंग होगी। भूतल पर 16 दुकानें होंगी, जिन्हें किराये पर दिया जाएगा। पहले तल पर 10 ऑफिस बनाए जाएंगे। इसे भी किराये पर देने की तैयारी है। दूसरे तल पर 300 लोगों की क्षमता का एक ऑडिटाेरियम भी बनेगा। इसका उपयोग शहरवासी भी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें