फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेटवर्किंग मार्केटिंग कंपनी की जांच करने पहुंचे एसपी सिटी व सीओ

Sun, 03 May 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेरोजगार युवाओं को नौकरी का लालच देकर संचालन की शिकायत
विज्ञापन


- ऑफिस बंद कराया गया, युवाओं से पूछताछ, संचालक आलोक पर गंभीर आरोप

पादरी बाजार (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के संगम चौराहा नहर रोड स्थित शिवपुर सहबाजगंज में संचालित एक नेटवर्किंग मार्केटिंग कंपनी को लेकर शनिवार को पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। आरोप है कि कंपनी में बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर जोड़ा जा रहा था और कथित रूप से मोटी कमाई का खेल चल रहा था। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई थी, जिसके बाद जांच के निर्देश दिए गए। शनिवार को एसपी सिटी और सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और कंपनी के कार्यालय की जांच-पड़ताल की।
इस दौरान वहां मौजूद युवाओं से पूछताछ भी की गई। जांच के बाद प्रशासन ने फिलहाल कार्यालय को बंद करा दिया है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि नेटवर्किंग कंपनी की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच पूरी होने तक कार्यालय को सील कर बंद कराया गया है। उन्होंने बताया कि आलोक नाम का युवक इस कंपनी का संचालन करता है, जिसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहनापुर, पादरी बाजार और संगम चौराहा क्षेत्र से 20 से 25 वर्ष के कई बेरोजगार युवा यहां आते थे। आरोप है कि उन्हें नौकरी और कमाई का लालच देकर कंपनी में जोड़ा जाता था। लोगों का यह भी कहना है कि कंपनी संचालक कृष्णा और आलोक महंगी गाड़ियों से आते-जाते हैं, जिससे गतिविधियों पर पहले से ही संदेह जताया जा रहा था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की भी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें