कार्यक्रम के पहले ओमान के सुल्तान का निधन होने पर 13 जनवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया। इस वजह से महोत्सव के अंतिम दिन का कार्यक्रम 14 जनवरी के लिए टाल दिया गया। इस दिन सोनू नहीं आए। इसके बाद महोत्सव समिति के सचिव व क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार ने एडवांस रकम की वापसी के लिए ई-मेल के जरिए कई बार सोनू निगम को पत्र लिखा लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, जिसपर नोटिस जारी करना पड़ा था।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार ने अमर उजाला को बताया कि 2022 के गोरखपुर महोत्सव में सोनू निगम शिरकत करेंगे। उसी दौरान 40 लाख रुपये की एडवांस में दी गई रकम समायोजित कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि अब कोई विवाद नहीं रह गया है।
सोनू निगम की तरफ से समायोजन के लिए लिखित सहमिति दी गई है। वे इसी साल जनवरी में कार्यक्रम करने आते लेकिन कोरोना महामारी की वजह से गोरखपुर महोत्सव सिर्फ दो दिन के लिए छोटे स्तर पर आयोजित किया गया था। भीड़ न हो इसलिए बॉलीवुड नाइट का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।