फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी नहीं खुल सका सोनौली से काठमांडू मार्ग, राहत बचाव में जुटी पुलिस

Thu, 17 Sep 2020 04:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
रास्ता खुलने का इंतजार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बीते मंगलवार की सुबह से बंद सोनौली से काठमांडू मार्ग बृहस्पतिवार को भी नहीं खुल सका। सैकड़ों भारतीय माल वाहक ट्रक नारायण घाट मुगलिंग के बीच फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को यातायात पुलिस ने वन-वे को संचालित किया था। लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह सोनौली काठमांडू को जोड़ने वाली नारायण घाट के बीच सुबह 4.30 बजे इचाकामना ग्राम नगर पालिका वार्ड नंबर 6 में फिर से भूस्खलन हुआ। जिससे सड़क का संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश से बड़े-बड़े चट्टान सड़कों पर आ जा रहे हैं। जिससे मार्ग फिर बंद हो गया है। डिवीजन रोड ऑफिस, भरतपुर के प्रमुख इंजीनियर कृष्णा राज अधिकारी ने बताया कि सड़क साफ होने के कुछ ही घंटों में फिर भूस्खलन हो गया।
विज्ञापन


सुबह से सड़क की सफाई की गई है। भूस्खलन के कारण सड़क खंड से गुजरने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। भूस्खलन के बाद सुबह 5 बजे के बाद मार्ग फिर से बंद है। पुलिस राहत बचाव कार्य में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें