फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या की कोशिश, बीच-बचाव से बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- एम्स इलाके के कुसम्ही कोठी गांव की घटना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


गोरखपुर। एम्स इलाके के कुसम्ही कोठी गांव में रविवार को सिरफिरे बेटे ने अपनी मां फूला देवी की गला दबाकर हत्या की कोशिश की। घटना के समय आरोपी के पिता रामनिवास के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर महिला की जान बचाई। आरोपी की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई। शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भिजवा दिया।
रामनिवास ने पुलिस को बताया कि 15 फरवरी को मनीष अपनी पत्नी और कुछ अन्य लोगों के साथ घर आया। आते ही वह गाली-गलौज करने लगा। मां फूला देवी ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह उन्हें मारने लगा और गला दबा दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो जान बची। पीड़ित का आरोप है कि मनीष इससे पहले भी इसी तरह की हिंसक हरकत कर चुका था, लेकिन तब शिकायत नहीं की गई। घटना के बाद रामनिवास ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स पुलिस ने मनीष कुमार के खिलाफ हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें