फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी, छह पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 18 Feb 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस मामले की कर रही जांच
विज्ञापन


बड़हलगंज। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लोगों से लाखों रुपये ठगने का मामला बड़हलगंज थाना क्षेत्र में सामने आया है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को सुशील कुमार दुबे, विष्णु चतुर्वेदी, अमित सिंह, गुड्डू तिवारी उर्फ धर्मेंद्र, प्रमोद कुमार दुबे समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोड़ारी निवासी संजीत सिंह, महुलिया खजुहा के राकेश कन्नौजिया, बेईली के अमित जायसवाल, चंद्रप्रकाश गौंड, भैसवली के अजित निषाद और खड़ेसरी के सुनील यादव ने पुलिस को बताया कि उनके साथ ठगी की गई। आरोप है कि भैसवली के सुशील कुमार दुबे, उनकी पत्नी, विष्णु चतुर्वेदी, दीपगढ़ के अमित सिंह, मामखोर के गुड्डू तिवारी उर्फ धर्मेंद्र और बेइली के प्रमोद कुमार दुबे व एक अन्य ने मिलकर उन्हें विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पीड़ितों के अनुसार, वर्ष 2024-25 के दौरान आरोपियों ने लाखों रुपये लेकर विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया लेकिन नौकरी नहीं दिलाई। जब पीड़ितों ने रुपये लौटाने की मांग की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी दबंग किस्म के हैं और इनके ऊपर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज सुनील राय ने बताया कि तहरीर मिलने के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच में आरोपियों की भूमिका, उनकी ओर से लिए गए रुपये और संबंधित दस्तावेजों की समीक्षा की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश और बैंक खातों की जांच भी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें