फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर पिता को मार डाला, शादी की जिद पर था अड़ा

Wed, 07 Feb 2024 10:51 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गुलरिहा/पिपराइच।

सार

गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के लंगड़ी गुलरिया गांव में एक युवक शादी कराने और जमीन बेचने को लेकर पिता पर दबाव बनाता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता है और बेटा अपने पिता को ही मौत के घाट उतार देता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के लंगड़ी गुलरिया गांव में सोमवार रात बेटे ने ईंट से सिर कूंच कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नशे में धुत बेटा शादी कराने, गाड़ी खरीदने और जमीन बेचने का दबाव पिता पर बना रहा था। मना करने पर हत्या कर दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार की सुबह आरोपी पिंटू उर्फ बंटी निषाद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


चिलुआताल इलाके के भरावल गांव के रहने वाले सुदर्शन निषाद कुछ महीने से पिपराइच के लंगड़ी गुलरिहा में पत्नी कमलावती और बेटा पिंटू के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। वह मजदूरी करते थे और पिंटू पेंट पाॅलिश का काम। कमलावती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह एक डाॅक्टर के यहां काम करती हैं। छोटा बेटा काफी दिनों से लापता है।

आरोप है कि वह आए दिन नशे में घर लौटता था और शादी जल्द कराने, गाड़ी खरीदने के लिए विवाद करता था। पिता से गांव की जमीन बेचने के लिए भी कहता था। आरोप है कि सोमवार रात पिंटू नशे में घर पहुंचा और पिता से कहासुनी शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर ईंट से पिता का सिर कूंचकर फरार हो गया। रात नौ बजे कमलावती कहीं से घर पहुंचीं तो पति को बेहोश पड़ा पाया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही सुदर्शन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें