फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर में पंचायत के दौरान दामाद ने की फायरिंग, पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने लड़के के घर आए थे लड़की वाले

Sat, 21 May 2022 12:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इंस्पेक्टर गगहा संजय कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने सुमन की तहरीर पर शमशेर सहित 10 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के सोनइचा गांव में घरेलू विवाद की पंचायत के दौरान शुक्रवार को मारपीट हो गई। आरोप है कि पंचायत के दौरान ही दामाद ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दी। किसी को गोली तो नहीं लगी, लेकिन मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने असलहे को कब्जे में लेकर 10 लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा और मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2018 में सोनइचा निवासी शमशेर बहादुर की शादी बांसगांव के नवला हरनही निवासी सुमन के साथ हुई थी। दोनों का एक बच्चा भी है। शादी के बाद से ही अक्सर दोनों में विवाद होता था। सुमन ने फोन कर यह जानकारी पिता को दी थी।

इसी बात को लेकर लड़की के परिवार के लोग कुछ रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार सुबह 11 बजे दामाद के घर गए थे। दोनों पक्षों में पंचायत चल रही थी। तभी कहासुनी हो गई। तल्खी बढ़ी तो मामला मारपीट में बदल गया, जिसके बाद दामाद शमशेर बहादुर ने लाइसेंसी असलहे से हवाई फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


मारपीट में लड़की पक्ष के प्रदीप, रंदीप, लालजी, फूलचंद और अजय घायल हो गए। इंस्पेक्टर गगहा संजय कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने सुमन की तहरीर पर शमशेर सहित 10 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें