जिले की साइबर थाने की पुलिस ने छात्र से पूछताछ की तो कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं। राज तिवारी नाम का सरगना जिले के कई स्कूलों के छात्रों को कैरियर के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। पूछताछ के बाद गोरखनाथ इलाके के एक छात्र का भी नाम सामने आया है। उसने भी 100 से अधिक बच्चों के अश्लील वीडियो देश भर में बेचे हैं। पुलिस का कहना है कि एक बड़ा गिरोह ये काम कर रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले भोले भाले नाबालिग छात्रों को सोशल मीडिया पर थोड़े रुपये का लालच देकर गलत काम करवा रहा है। जबकि छात्रों का अकाउंट इस्तेमाल कर सरगना खुद मोटी रकम कमा रहा है।
छह माह से गंदे वीडियो भेज रहा था छात्र
11 वीं के छात्र ने पुलिस को बताया कि टेलीग्राम पर उसकी दोस्ती राज नाम के युवक से हुई। वह उसे पोर्न वीडियो का लिंक देता था। जिसे टेलीग्राम पर डार्क वेब सेलर की मदद से वह बेचता था। वीडियो तीन से 15 हजार रुपये तक में बेचा जाता था। जिसमे से छात्र को 30 प्रतिशत लाभ मिलता था। छह माह से वह राज के साथ जुड़कर काम कर रहा था। उसने पुलिस को कई और लोगों के नाम बताए हैं।
पढ़ने के लिए दिया मोबाइल बेटा गलत इस्तेमाल करने लगा
चौरी चौरा क्षेत्र में रहने वाले 11वीं के छात्र के पिता ने बताया कि मोबाइल पढ़ने के लिए दिलाया था। बेटा उसका गलत इस्तेमाल करने लगा। मेरा परिवार बहुत ही साधारण है। खेती किसानी के जरिए परिवार का जीवन यापन होता है। इसके बाद भी बेटे को इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला दिलाया। बेटे की इस हरकत से पूरा परिवार मायुष है।
छात्र का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। उससे भी कुछ जानकारी मिली है। इस आधार पर सरगना की तलाश चल रही है। बहुत जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। - सुधीर कुमार जायसवाल, एसपी क्राइम