फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: मंदिर में शादी रचाने के बाद पत्नी को प्रताड़ित करने पर सिपाही बर्खास्त

Wed, 15 Dec 2021 03:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

सीओ की जांच रिपोर्ट में घोर अनुशासनहीनता का दोषी मिला, एसपी ने की कार्रवाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवती से मंदिर में शादी रचा कर उसको प्रताड़ित करने वाले सिपाही को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने अनुशासनहीनता में मंगलवार को बर्खास्त कर दिया। अभी कुछ दिन पहले एक अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, तब सिपाही को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन


बरियापुर थाने में तैनात रहे सिपाही राहुल की चार साल पहले गोरखपुर में एक युवती से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं और उन्होंने गोरखपुर जनपद के एक मंदिर में शादी रचा ली। कुछ दिनों तक दोंनों के रिश्ते बेहतर रहे, लेकिन बाद में अनबन हो गई। इसके बाद महिला थाने में युवती ने तहरीर दी, जिसके बाद तीन अक्तूबर 2021 को आरक्षी राहुल कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ।

इसके दो दिन बाद एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सलेमपुर कपिलमुनी सिंह को सौंपी। जांच में सिपाही को पदेन कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, घोर अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया। इस पर एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने जांच अधिकारी क्षेत्राधिकारी सलेमपुर की संस्तुति पर निलंबित आरक्षी राहुल कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें