फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: धुरियापार में 250 एकड़ में लगेगा सोलर पैनल प्लांट, EV चार्जिंग स्टेशन

Tue, 20 May 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गीडा में सीमेंट फैक्टरी लगाने के लिए प्रयासरत अदाणी समूह ने धुरियापार में 80 एकड़ में फैक्टरी लगाने का प्रस्ताव दिया है। पहले इस कंपनी को धुरियापार की बंद चीनी मिल वाला परिसर दिया जाना था लेकिन रेलवे लाइन से दूरी व कुछ अन्य कारणों से वह प्लान बदल गया है।
विज्ञापन
धुरियापार की बंद पड़ी चीनी मिल का परिसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र धुरियापार में 1500 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है। अवाडा ग्रुप ने सोलर पैनल बनाने की फैक्टरी लगाने और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनवाने के लिए 250 एकड़ जमीन मांगी है। इसके अलावा अदाणी ग्रुप ने भी सीमेंट फैक्टरी लगाने के लिए 80 एकड़ जमीन का जरूरत बताई है। उम्मीद है कि जून में दोनों कंपनियों को प्लॉट का आवंटन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


धुरियापार में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र का मास्टर प्लान तैयार होने के साथ ही लेआउट को भी गीडा बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद 600 एकड़ में प्लॉट विकसित करने का काम शुरू हो गया है। गीडा प्रशासन जून में वहां शिलान्यास का बड़ा कार्यक्रम कराने की तैयारी में है।

इस बीच प्रशासन को दो बड़े प्रस्ताव मिले हैं। पहला प्रस्ताव वैकल्पिक उर्जा विभाग की तरफ से है। देश में सोलर पैनल बनाने की प्रमुख कंपनी अवाडा ग्रुप ने यूपी में सोलर पैनल फैक्टरी लगाने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव के मद्देनजर नेडा के जरिये गीडा में 250 एकड़ जमीन की डिमांड की गई है। गीडा प्रशासन ने इस पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इस कंपनी की तरफ से करीब 1500 करोड़ रुपये के निवेश से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

अदाणी ग्रुप ने भी दी डीपीआर
गीडा में सीमेंट फैक्टरी लगाने के लिए प्रयासरत अदाणी समूह ने धुरियापार में 80 एकड़ में फैक्टरी लगाने का प्रस्ताव दिया है। पहले इस कंपनी को धुरियापार की बंद चीनी मिल वाला परिसर दिया जाना था लेकिन रेलवे लाइन से दूरी व कुछ अन्य कारणों से वह प्लान बदल गया है।

अब कंपनी को दोहरीघाट-सहजनवा रेल मार्ग के किनारे जमीन दी जाएगी। इसके अलावा श्री सीमेंट और केयान इंडस्ट्रीज की तरफ से भी धुरियापार में निवेश के लिए प्रस्ताव दिया जा चुका है।

अवाडा ग्रुप ने धुरियापार में सोलर पैनल फैक्टरी और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव दिया है। ग्रुप ने इसके लिए 250 एकड़ जमीन की मांग की है। इसके अलावा अदाणी समूह ने भी 80 एकड़ भूमि की मांग करते हुए डीपीआर दी है। जून में दोनों कंपनियों को जमीन आवंटित की जाएगी: अनुज मलिक, सीईओ, गीडा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें