फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, रुपये निकालने के लिए लगी लंबी कतार

Mon, 04 May 2020 04:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्य डाकघर पर पेंशन की रकम निकालने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर के प्रधान डाकघर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। जनधन सहित अन्य सरकारी योजनाओं की राशि निकालने पहुंच रहे लोग एक दूसरे से दूरी बनाकर नहीं खड़े हो रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के खतरे की संभावना बनी रहती है। जबकि सरकार लगातार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रही।
विज्ञापन

 
गोलघर प्रधान डाकघर में जनधन योजना की राशि निकासी के लिए अधिकांश लोगों की भीड़ जुट रही है। इसके अलावा लोग अपने पार्सलों की बुकिंग के लिए भी डाकघर पहुंच रहे हैं। सोमवार को दोपहर 1 बजे प्रधान डाकघर के काउंटर के पास भारी संख्या में लोगों ने भीड़ इकट्ठी कर ली।

रुपये निकालने वालों को डाककर्मी अंदर से समझाते रहे लेकिन लोग दूरी बनाकर खड़े नहीं हुए। इसके अलावा अन्य काउंटरों पर भी पार्सलों की बुकिंग के लिए लोग खड़े होते चले गए। विभाग की तरफ से एक मीटर की दूरी पर घेरा नहीं बनाए जाने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


प्रवर डाक अधीक्षक एसएन दूबे ने बताया कि होमगार्ड के जवानों के द्वारा लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर दूरी बनाकर कतार में रहने के लिए कहा जाता है। अब वह नहीं मानते तो क्या करा जाए। बताया कि लॉकडाउन के शुरूआती समय में बांस बल्ली लगाकर इसका पालन किया जा रहा था। लेकिन लंबे समय बाद डाकघर खुलने पर लोगों की भीड़ जुटने की वजह से परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें