फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: संतकबीरनगर में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 28

Mon, 04 May 2020 12:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

संतकबीरनगर में एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है। यहां रविवार देर रात आई रिपोर्ट में एक महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसकी पुष्टि डीएम रवीश गुप्त ने की है।

विज्ञापन


एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि देवबंद से आए मगहर के रहने वाले छात्र की रिश्ते की चाची भी रिपोर्ट में संक्रमित मिली है। अब तक छात्र समेत उसके परिवार व संपर्क के 21 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि जिले में अब तक कुल 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

बता दें कि 29 अपैल को चारों युवक मुंबई से लौटे थे और जिला अस्पताल पहुंचे थे। चारों युवक जिला अस्पताल में क्वारंटीन किए गए थे। उनका नमूना लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। बृहस्पतिवार की रात आई रिपोर्ट में चारों युवक पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें