फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 4.0: क्वारंटीन सेंटर में सो रहे श्रमिक के बिस्तर में घुसा सांप, मचा हड़कंप

Thu, 21 May 2020 03:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांप के डर से बाहर बैठे प्रवासी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में गुरुवार तड़के सुबह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक क्वारंटीन सेंटर में सो रहे श्रमिक के बिस्तर में सांप घुस गया। गनीमत यह रही कि सांप ने उसे काटा नहीं। चीख पुकार मचाने पर सांप खिड़की से बाहर निकलकर झाड़ी में छिप गया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जिले के सहजनवां ब्लाक के हरपुर बुदहट पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुलटही में गांव के करीब 17 प्रवासी मजदूर लुधियाना व मुंबई से आए हुए हैं। इन्हें विद्यालय में क्वारंटीन कराया गया है।

गुरुवार तड़के सुबह करीब चार बजे क्वारंटीन सेंटर में प्रवासी मजदूर सो रहे थे, उसी दौरान एक प्रवासी की नींद खुली और वह सांप-सांप बोलकर चिल्लाने लगा। यह सुनकर और लोग भी उठ गए।
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि लगभग 3 फीट का सांप बिस्तर से निकल कर खिड़की से भाग रहा है। सांप खिड़की से भागकर स्कूल के पीछे झाड़ियों में छिप गया। इसके बाद कोई प्रवासी अपने बिस्तर पर जानकर सोने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रधान ने कराई साफ-सफाई

वहीं सूचना पर पहुंचे प्रधान रामसागर यादव ने विद्यालय की साफ-सफाई करानी शुरू कर दी। प्रवासी मजदूरों का कहना था कि दस दिनों से क्वारंटीन किया गया है लेकिन अभी तक एक भी बार स्वास्थ्य परीक्षण नहीं किया गया है। ना ही कोई सरकारी बुनियादी सुविधाए मुहैया कराई गई हैं।

इस बावत आपूर्ति निरीक्षक राम निरंजन का कहना था कि विभाग द्वारा किसी को कोई राशन नहीं दिया जा रहा है। क्वारंटीन प्रवासी मजदूरों को तहसील प्रशासन राशन मुहैया करा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें