फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सांप ने डसा, बेटे की समझदारी और ग्रीन कॉरिडोर से बची जान

Fri, 24 Jun 2022 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सांप से डसे मरीज को लेकर एंबुलेंस 13 मिनट में स्वास्थ्य केंद्र और 45 मिनट में जिला अस्पताल पहुंच गई। झाड़-फूंक में समय नहीं गंवाया, सही समय से इलाज ने जान बचाई।
विज्ञापन
सांप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र के मोतीपाकड़ गांव में 57 वर्षीय ओमप्रकाश को सांप ने डस लिया। बेटे ने झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़कर फौरन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल ने एंबुलेंस मुहैया कराई और पुलिस ने गोरखपुर तक के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 45 मिनट में पहुंचा दिया। इलाज के बाद ओमप्रकाश खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन


बेटे अजीत के मुताबिक उनके पिता 21 जून को खेत में काम कर रहे थे कि शाम पांच बजे के आसपास सांप ने डस लिया। उनके भाई ने उन्हें फोन से इस बारे में बताया तो उन्होंने भाई को समझाया कि सर्पदंश वाले हाथ को बांध दें और फौरन लेकर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें।

निजी साधन से ओमप्रकाश को चौरीचौरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने के बाद डॉक्टर को दिखाया गया। गांव के लोग सांप को भी मार कर साथ ले गये थे। चिकित्सक ने दवा दी लेकिन सांप की पहचान नहीं हो पाई। ऐसे में चिकित्सक ने सलाह दी कि एंबुलेंस की मदद से ओमप्रकाश को अतिशीघ्र जिला अस्पताल पहुंचाया जाए।
विज्ञापन


शाम को 5:46 पर 108 नंबर एंबुलेंस को कॉल किया गया और महज 13 मिनट में एंबुलेंस पहुंच गई। एंबुलेंस के इमर्जेंसी मेडिकल टेक्निशियन (ईएमटी) सुनील कुमार ने बताया कि तत्काल प्रोग्राम मैनेजर प्रवीण कुमार द्विवेदी को सूचना दी और बताया कि शहर में जाम से बचने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनवाएं।

ओमप्रकाश को झटके आ रहे थे और वह बदहवास भी थे। पुलिस की मदद से ग्रीन कॉरिडोर बनवाया गया और मरीज को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अजीत ने बताया कि उनके पिता का जिला अस्पताल में इलाज हुआ और वह ठीक हो गए हैं। इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

एसीएमओ डॉ नंद कुमार ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, पुलिस के साथ समन्वय बनाकर ग्रीन कॉरिडोर बना कर मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया। मरीज का समय से इलाज हुआ और वह स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें