फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बैग में गांजा लेकर पैदल जा रहा था तस्कर...दबोचा गया

Wed, 27 Dec 2023 02:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सहजनवां पुलिस ने एक गांजा तस्कर को मंगलवार की सुबह भीटी रावत के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए वह पैदल ही जा रहा था, लेकिन पुलिस को देखकर नजरे चुराने लगा तो पुलिस को संदेह हो गया।
विज्ञापन
सहजनवां थाने में गांजा के साथ गिरफ्तार युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में सहजनवां पुलिस ने एक गांजा तस्कर को मंगलवार की सुबह भीटी रावत के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए वह पैदल ही जा रहा था, लेकिन पुलिस को देखकर नजरे चुराने लगा तो पुलिस को संदेह हो गया।
विज्ञापन


आरोपी के बैग की तलाशी में उसके पास से 12 सौ ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

आरोपी की पहचान बांसगांव के बढ़नी गोपालपुर निवासी पंकज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अमरूद मंडी के पास गांजा लेकर जा रहा था। उसके साथियों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें