- कभी कम तो कभी ज्यादा आ रहा बिल, माइनस में बिल पहुंचने के बाद कट जा रही बिजली
गोरखपुर। शहर में स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। लोगों का आरोप है कि बिजली बिल कभी बहुत कम तो कभी अधिक आ रहा है। वहीं कई मामलों में माइनस बैलेंस दिखाकर बिजली कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं।
मानबेला निवासी महेश चौधरी ने बताया कि छह हजार रुपये जमा करने के बाद भी चार हजार रुपये बकाया दिखाया गया और उनका कनेक्शन काट दिया गया। वहीं भीम कनौजिया का कहना है कि भुगतान करने के बावजूद माइनस बैलेंस दिखाकर बिजली काट दी गई। सपना सिंह ने बताया कि छह हजार रुपये जमा करने के बाद 7800 रुपये माइनस दिखाकर आपूर्ति बंद कर दी गई।
इस संबंध में जीनस कंपनी के मैनेजर राकेश कुमार सिंह का दावा है कि स्मार्ट मीटर से बिलिंग प्रणाली अधिक पारदर्शी हुई है और उपभोक्ताओं को सही खपत के अनुसार ही बिल मिल रहा है।