फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट बिजली मीटर वाले बकाएदारों के घर लगेंगे प्रीपेड मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट बिजली मीटर वाले बकाएदारों के घर लगेंगे प्रीपेड मीटर
विज्ञापन

गोरखपुर। बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर वाले बकाएदारों के मीटर अब प्रीपेड में तब्दील कर दिए जाएंगे। इससे बिजली निगम को लगातार राजस्व मिलेगा और उपभोक्ता को नोटिस देने के झंझट से भी छुटकारा मिल जाएगा।
शहरी क्षेत्र के 55 हजार विद्युत उपभोक्ताओं के वहां लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं। इनमें से करीब 2700 ऐसे हैं जो कई महीनों से बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड में तब्दील किए जाएंगे। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। स्मार्ट मीटर में कनेक्शन को प्रीपेड करने का विकल्प पहले से ही मौजूद रहता है। ऐसे में कनेक्शन प्रीपेड होने से उपभोक्ता बिना भुगतान किए बिजली का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा और विभाग को राजस्व का नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में स्मार्ट मीटर वाले बकाएदारों को प्रीपेड कनेक्शन में करने की योजना चल रही है। इसमें दिक्कत भी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें