फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार की पिछली सीट पर सोए, जगाया गया तो हो गई थी मौत

Sun, 14 Jan 2024 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शुक्रवार रात तारकेश्वर कंपनी के लिए खरीदारी करने निजी गाड़ी से अपने सहायक के साथ बंगलूरू गए थे। खरीदारी करने के बाद सहायक से अगली सीट पर बैठने को कहकर स्वयं पिछली सीट पर सो गए और कंपनी में पहुंचने पर ही जगाने को कहा। कंपनी में पहुंचने पर सहायक ने जगाना शुरू किया, लेकिन वह नहीं जागे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बड़हलगंज क्षेत्र के भीटी दुबे निवासी तारकेश्वर दुबे (30) की बंगलूरू में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी कार की पिछली सीट पर सोए थे। बाद में उन्हें जगाने की कोशिश की गई तो उनकी मौत हो चुकी थी। आशंका है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। डॉक्टर ठंड को भी इससे जोड़कर देख रहे हैं। गांव में सूचना पहुंची तो चीख-पुकार मच गई। वह कृष्णागिरि तमिलनाडु की एक कंपनी में यूनिट हेड थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात तारकेश्वर कंपनी के लिए खरीदारी करने निजी गाड़ी से अपने सहायक के साथ बंगलूरू गए थे। खरीदारी करने के बाद सहायक से अगली सीट पर बैठने को कहकर स्वयं पिछली सीट पर सो गए और कंपनी में पहुंचने पर ही जगाने को कहा।

इसे भी पढ़ें: संतकबीरनगर-लखनऊ फोरलेन पर सुबह आठ बजे हो गया रूट डायवर्जन, बड़ी गाड़ियों पर प्रतिबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी में पहुंचने पर सहायक ने जगाना शुरू किया, लेकिन वह नहीं जागे। कंपनी के लोग तुरंत उन्हें लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे, वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तारकेश्वर दुबे दो भाइयों में बड़े थे। दो बहनें भी हैं, जो शादी-शुदा हैं। तारकेश्वर अपने पीछे 12 वर्षीय पुत्र तरुण और सात वर्षीय पुत्री तन्वी एवं पत्नी दीपा को छोड़ गए। छोटे भाई विकास दुबे ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर रविवार को दिन में 11 बजे तक आएगा। उसके बाद मुक्तिपथ पर अंतिम संस्कार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें