दक्षिण मध्य रेलवे के खंडरावली-बल्लारशाह रेलखंड के कोलनूर-पोटकापल्ली स्टेशनों के बीच तीसरे लाइन के निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य किए जाने के लिए 11 से 24 अप्रैल तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। विभिन्न तिथियों में छह ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं जबकि कई स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा।
निरस्तीकरण
- गोरखपुर से 11, 15, 16, 18, 22 एवं 23 अप्रैल को चलने वाली 02511 गोरखपुर-कोचुवेली स्पेशल।
- कोचुवेली से 13, 14, 18, 20 एवं 21 अप्रैल को चलने वाली 02512 कोचुवेली-गोरखपुर स्पेशल।
- बरौनी से 12 एवं 19 अप्रैल को चलने वाली 02521 बरौनी-एर्नाकुलम स्पेशल।
- एर्नाकुलम से 16 एवं 23 अप्रैल को चलने वाली 02522 एर्नाकुलम-बरौनी स्पेशल।
- गोरखपुर से 13 एवं 20 अप्रैल को चलने वाली 05023 गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल।
- यशवंतपुर से 15 एवं 22 अप्रैल को चलने वाली 05024 यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल।