फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Election 2021: ज्योतिषियों की शरण में पहुंच रहे उम्मीदवार, चुनाव जीतने के लिए आजमा रहे टोटके

Wed, 07 Apr 2021 05:08 PM IST
vivek shukla वीरेंद्र पांडेय, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव की जंग जीतने के लिए संभावित उम्मीदवारों ने सभी तरह के पैंतरे आजमाना शुरू कर दिया है। मतदाताओं को लुभाने के लिए एक ओर जहां साम-दाम दंड भेद का सहारा लेने से नहीं चूक रहे हैं। वहीं ग्रह, नक्षत्र व टोना टोटका करने से भी नहीं चूक रहे हैं।

विज्ञापन


चुनावी समर में उतरने को बेताब तमाम लोगों ने शुभ मुहूर्त जानने के लिए ज्योतिषियों-कुल गुरुओं की शरण में पहुंचने लगे हैं जिनसे वे नामांकन के लिए मुहूर्त, प्रचार के लिए वस्त्र के रंग आदि तक की सलाह लेते देखे जा हैं। कई तो चुनाव जीतने और विपक्षी को कमजोर करने के लिए अनुष्ठान कराने तक की ठान रखी है।

कई प्रत्याशियों की जन्मकुंडली पहले ही पंडित व ज्योतिष के पास पहुंच गई है। अब जन्म कुंडली के हिसाब से चुनावी दांव चले जाने का दौर शुरू हुआ है। यहां तक कि चुनाव प्रचार के दौरान किस तरह के और कौन से वस्त्र धारण करें, इसकी सलाह मशवरा प्रत्याशी कर रहे हैं।
विज्ञापन


नगर बाजार के ज्योतिषाचार्य जय प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि उनके पास ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी ज्योतिषीय सलाह लेने पहुंच रहे हैं। चुनाव में फतह के लिए कुंडली के योग और अंक की गणना के साथ पूजा पाठ संग तांत्रिक अनुष्ठान पर भी पूरा भरोसा जताया जा रहा है।

 

विज्ञापन

17 अप्रैल को सर्वाधित शुभ मुहूर्त

चौथे चरण में होने जा रहे मतदान के लिए 17 और 18 अप्रैल को नामांकन होना है। ऐसे में नामांकन के लिए विकल्प ज्यादा नहीं है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनिवार को सबसे शुभ मुहूर्त बताई जा रही है। पूरे दिन चैत्र शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि में मृगशीर्षा नक्षत्र, शोभ योग में नामांकन ही नहीं कोई भी मनवांछित कर्म करना सर्वथा उत्तम फलदायी बताया गया है।

यद्यपि 18 अप्रैल को भी षष्ठी तिथि में अद्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। जो कि शुभ फलदायी होंगे, मगर यह उनकी राशियों पर निर्भर करेगा।

किन बातों का ले रहे सलाह...
  • नामांकन के लिए निर्धारित दो दिन में सबसे बेहतर कौन सा है।
  • इस दिन किस रंग के कपड़े पहनकर नामांकन पत्र दाखिल करना शुभ होगा।
  • नामांकन पत्र किस ओर मुंह करके निर्वाचन अधिकारी को दिया जाना चाहिए।
  • प्रचार में किस रंग के बैनर-पोस्टर का प्रयोग करें, कपड़े का रंग क्या हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें