फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छह मरीजों की आंखों में मिला संक्रमण, ओटी की सामग्रियों के इस्तेमाल पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुईं बाजार (गोरखपुर)। सिकरीगंज के न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में रविवार को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद कुछ मरीजों की आंख में संक्रमण का मामला सामने आया है। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) उरुवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी तिवारी को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

डॉ. तिवारी ने बुधवार को जांची की। इसमें छह मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्रियों पर जांच पूरी होने तक रोक लगा दी है। साथ ही, ऑपरेशन करने वाले नेत्र सर्जन से भी पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार, न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में रविवार को आयुष्मान योजना के तहत लगभग 30 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था। सोमवार को मीरा देवी, अर्जुन, दीनानाथ, रंजीत, जयराम और दुर्गविजय सहित छह मरीजों की आंख में संक्रमण की शिकायत सामने आई। परिजनों ने तुरंत अस्पताल से संपर्क किया, जिसके बाद डॉक्टरों ने मरीजों को गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी रेफर कर दिया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. तिवारी ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर मामले की जांच की गई है। अब 30 मरीजों में से छह में संक्रमण की पुष्टि हुई है। आगे की जांच सीएमओ की ओर से गठित टीम करेगी। फिलहाल ओटी और उसमें उपयोग की गई सभी सामग्रियों को जांच पूरी होने तक इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल के संचालक राजेश राय ने कहा कि छह मरीजों में कुछ समस्याएं आई हैं, जिनका इलाज अन्य अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला संज्ञान में है। जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. राजेश झा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें