नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
गोरखपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को ही गोरखपुर में सात कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें से खजनी तहसील क्षेत्र के 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह मुंबई से लौटा था। संक्रमित पाए गए ज्यादातर लोग प्रवासी हैं।
मुंबई या फिर दूसरे शहरों से आए हैं। गोरखपुर में अब तक कोरोना के 28 मामले सामने आए हैं जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उन इलाकों को सील करके हॉटस्पॉट बना दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक कैंपियरगंज के इंदरपुर निवासी 60 व 65 वर्षीय दो बुजुर्ग मुंबई से ट्रेन के जरिए 13 मई को बस्ती आए थे। वहां से अपने गांव गए और वहीं क्वारंटीन हो गए। 16 मई को तबीयत खराब हुई तो उन्हें गीडा स्थित डेंटल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसी तरह पिपराइच क्षेत्र का उस्का गांव निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति आठ मई व इसी क्षेत्र का महराजी गांव निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति 15 मई को मुंबई से गांव आया था।