दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग में मंगलवार को एमबीए और बीबीए के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। बजाज एलियांज कंपनी में प्लेसमेंट के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। छह विद्यार्थियों ने पहले राउंड में क्वालीफाई किया है।
कैंपस सेलेक्शन ड्राइव में बजाज एलियांज कंपनी ने बीमा के क्षेत्रों में उपलब्ध कई अवसरों की पेशकश की जो फाइनेंस, सेल्स, मार्केटिंग से संबंधित है। साथ ही, उन्होंने बजाज एलियांज में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी जिनमें तीन लाख रुपये प्रतिवर्ष के वेतन पैकेज से शुरू होकर व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर काफी ऊपर तक जाता है।
साक्षात्कार में एमबीए के छात्र शुभम कुमार राय और अश्विन कुमार, बीबीए के छात्र अर्पित मिश्रा, जिज्ञासा शाही, अंशिका चंद, अनुपमा सिंह ने पहले राउंड में सफलता प्राप्त कर एचआर राउंड के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. श्रीवर्धन पाठक, समन्वयक प्रो. अनिल यादव, शुभम चौहान और सिमरन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।