- महुली के हरिहरपुर तिराहा के पास से दबोचा, भेजा गया जेल
- गांजा, तमंचा, दो जिंदा कारतूस और बाइक बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। पुलिस टीम ने मादक पदार्थ के धंधेबाज को असलहे के साथ गिरफ्तार किया। थाना महुली पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी के पास से 900 ग्राम गांजा, एक देशी तमंचा 315 बोर, दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर और एक बाइक बरामद किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रविशंकर प्रजापति पुत्र रामकरन प्रजापति निवासी करहना थाना मेंहदावल के रूप में हुआ। पुलिस ने रविशंकर को ग्राम महुली के हरिहरपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर महुली थाना में एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्जकर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।