फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर खोराबार टाउनशिप की रूपरेखा तैयार, छह फर्में आईं आगे

Fri, 29 Jan 2021 02:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • 170 एकड़ में अत्याधुनिक टाउनशिप के लिए जीडीए ने कंसलटेंसी फर्मों से मांगा था आवेदन
  • तकनीकी बोली खुल चुकी, जल्द ही वित्तीय बोली भी खुलेगी, फिर होगा फर्म का चयन
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से खोराबार में 170 एकड़ में प्रस्तावित अत्याधुनिक टाउनशिप विकसित करने के लिए छह कंसलटेंसी फर्में आगे आई हैं। इसके लिए तकनीकी बोली खोली जा चुकी हैं। सभी फर्मों के प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही वित्तीय बोली भी खोल दी जाएगी। उसके बाद जिसका प्रस्ताव सबसे अच्छा होगा, उस फर्म को टाउनशिप के लिए कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

विज्ञापन


खोराबार में अत्याधुनिक टाउनशिप बनाने के लिए प्राधिकरण पिछले डेढ़ साल से कवायद कर रहा है। इस जमीन पर प्राधिकरण कई अन्य परियोजनाएं लाने पर भी मंथन कर चुका है मगर, पिछले साल यहां एक ऐसी टाउनशिप बसाने पर निर्णय हुआ जहां फ्लैट के साथ-साथ आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों के लिए प्लॉट भी दिया जाएगा। पहले जीडीए ने खुद ले-आउट तैयार किया था मगर बाद में इस टाउनशिप को अत्याधुनिक बनाने के लिए गीडा से प्रेरित होकर कंसलटेंसी एजेंसी से प्रस्ताव मांगा था।

इसके लिए रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) निकाला गया। एक महीनों में आए प्रस्तावों की तकनीकी बोली 12 जनवरी को खोली गई और अब उसके मूल्यांकन का कार्य जारी है। तकनीकी बोली में उपयुक्त मिलने वाली फर्मों की वित्तीय बोली को भी खोला जाएगा। रुचि दिखाने वाली फर्मों में कुछ मल्टीनेशनल भी हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

2013 के बाद भूखंड देगा जीडीए

जीडीए ने हाल के वर्षों में सिर्फ फ्लैट का आवंटन किया है। 2013 में वैशाली ही एक ऐसी परियोजना थी जिसमें प्लॉट मुहैया कराए गए थे। मगर, खोराबार टाउनशिप में जीडीए लंबे समय बाद भूखंड देने जा रहा है। चिकित्सा सुविधा के लिए यहां मेडिसकटी बनाने का भी प्रस्ताव है। स्कूल एवं वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए भी स्थान होगा।

खोराबार में अत्याधुनिक टाउनशिप के लिए तकनीकी बोली खोली जा चुकी है। जल्द ही वित्तीय बोली भी खोली जाएगी। उसके बाद परीक्षण में सबसे उपयुक्त फर्म को इसे विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। - पीपी सिंह, चीफ इंजीनियर, जीडीए

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें