फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में मिले छह कोरोना पॉजिटिव, 11 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Sat, 24 Oct 2020 06:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन
महराजगंज जिले में शनिवार को कुल छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि पांच व्यक्तियों ने कोरोना से जंग जीत लिया है। वर्तमान में कोरोनो से स्वस्थ होने वालो की संख्या में बढोत्तरी हो रही है। जबकि संक्रमितों की संख्या कम है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम अधिक से अधिक लोगों की जांच करने में जुटी है। लोगों को कोविड से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए. अंसारी ने बताया कि जिले में अब तक 5362 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 323 है। अब तक 4954 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं जबकि 85 लोगों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच के इच्छुक लोग समेकित विद्यालय व रैपिड टीम द्वारा निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर अपनी जांच करा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें