फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: आज व कल चलेगी सीतामढ़ी-आनंदनगर होली स्पेशल, लगेंगे कुल 21 कोच

Mon, 29 Mar 2021 07:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
भारतीय रेल। - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार से दिल्ली जाने वाली यात्रियों के लिए काम की खबर है। रेल प्रशासन ने सीतामढ़ी-आनंद नगर वाया गोरखपुर होली स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। होली स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी से 29 व 30 मार्च को चलेगी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक 02411 सीतामढ़ी-आनंद नगर होली स्पेशल ट्रेन 29 एवं 30 मार्च को सीतामढ़ी से 06.00 बजे प्रस्थान कर रक्सौल से 08.25 बजे, नरकटियागंज से 09.35 बजे, गोरखपुर से 13.10 बजे, बस्ती से 14.24 बजे, गोण्डा से 15.45 बजे, लखनऊ से 19.25 बजे, दूसरे दिन बरेली से 01.00 बजे तथा मुरादाबाद से 02.35 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस 05.50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में कोविड-19 नियमों को पालन यात्रियों को करना होगा। सभी कोच आरक्षित श्रेणी के लगाए जाएंगे।

इस ट्रेन में में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर.डी के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें