फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: प्रताड़ना से तंग सगी बहनों से छोड़ा था घर, केस ना दर्ज करने पर थानेदार पर हुई थी कार्रवाई

Tue, 10 Aug 2021 11:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

चौरीचौरा इलाके से लापता बहनों के मामले में आया नया मोड़। पुलिस ने एक बहन को गोरखनाथ इलाके के नर्सिंग होम और दूसरी बहन को झंगहा के एक घर में काम करने के दौरान बरामद किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके से लापता हुई सगी बहनों के मामले में नया मोड़ आया है। पता चला है कि घरवालों की प्रताड़ना से आजिज आकर दोनों बहनों ने घर छोड़ दिया था। एक बहन गोरखनाथ इलाके के नर्सिंग होम और दूसरी बहन झंगहा के एक घर में काम कर रही थी। रविवार को पुलिस ने दोनों को खोज निकाला, जिसके बाद थाने आकर बहनों ने आपबीती बताई है। पुलिस अब बयान के आधार पर मामले में कार्रवाई कर रही है। इसी मामले में शनिवार को कार्रवाई ना करने पर थानेदार रहे इकरार अहमद को निलंबित भी कर दिया गया था।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले चौरीचौरा से दो नाबालिग बहनें रहस्यमय हालात में लापता हो गईं थीं। पहले तो घरवालों ने उनकी तलाश की लेकिन जब कहीं कोई पता नहीं चला तो फिर परिजन थाने पहुंचे थे। थाने में फरियाद करने के बाद भी पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसी बीच शनिवार को थाना समाधान दिवस में एसएसपी के सामने पेश हुए परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई।

मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद थानेदार इकरार अहमद को निलंबित कर केस दर्ज कर जांच का आदेश दिया गया। हरकत में आई पुलिस ने बहनों को रविवार को बरामद कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद नया मोड़ सामने आ गया। खबर है कि उनका अपहरण नहीं किया गया था बल्कि दोनों घरवालों की प्रताड़ना से आजिज होकर घर छोड़कर चली गईं थीं।
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि बहनों को पुलिस ने खोज निकाला है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं लड़कियों के पिता ने बताया कि पट्टीदारों ने दोनों लड़कियों की शादी कराने के लिए उन्हें बहला-फुसलाकर घर से भगा दिया था। पट्टीदारों के दबाव में ही लड़कियां ऐसा बयान दे रहीं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें