फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पैदल भारत भ्रमण पर निकले सिख यात्री हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूरे देश के धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए पैदल भ्रमण पर निकले लुधियाना पंजाब के निवासी 76 वर्षीय सरदार हरमिंदर सिंह का गोरखपुर आगमन पर रविवार को गुरुद्वारा जटाशंकर में भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच जयकारों की गूंज में सिख यात्री को गुरुद्वारा प्रबंध समिति की ओर से अंगवस्त्र और सिरोपा भेंटकर उनके इस महान मिशन की प्रशंसा की गई।
विज्ञापन

बताते चलें कि हरमिंदर सिंह ने सन 2004 में पैदल यात्राओं का संकल्प लेकर भारतवर्ष के विभिन्न तीर्थस्थलों, मंदिरों एवं गुरुद्वारों की यात्रा करते हुए एकता, समानता, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का अद्भुत कार्य किया है। अपनी पहली भारत भ्रमण यात्रा पूर्ण करने के कुछ वर्ष बाद अब दूसरी बार इस मिशन फिर निकले हैं। अब तक की उनकी यात्राओं में पांच तख्त साहिबों की नौ बार पैदल यात्रा, भारत के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, दो बार अमरनाथ, छह बार अयोध्या, पांच बार हेमकुंड साहिब, तीन बार नानक मत्ता साहिब और तीन बार रीठा साहिब के दर्शन के बाद गोरखपुर में यह इनका तीसरा आगमन है। गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह सरदार गुरुद्वारा जटाशंकर से तख्त पटना साहिब बिहार के लिए निकलेंगे और वहां दर्शन करके असम के रास्ते महाराष्ट्र के प्रमुख तीर्थस्थलों की ओर रवाना हाेंगे। सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू ने किया।

इस अवसर पर हरप्रीत सिंह साहनी, तेजिंदर सिंह, ज्ञानी राज सिंह, मंजीत सिंह भाटिया, अशोक मल्होत्रा, जसप्रीत सिंह सोनू, मनप्रीत सिंह खालसा, अमित सिंह, बेअंत सिंह, जसविंदर कौर, सुरेंद्र कौर, दुर्गा मृगवानी, दलजीत कौर, नवीन भल्ला, कुलदीप सिंह नीलू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें