फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया

Mon, 13 Oct 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के सेमरा बनकसिया में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते विनोद कृष्ण शास्त्री। स्रोत विज्ञ​
विज्ञापन
भनवापुर। क्षेत्र के सेमरा बनकसिया में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में सातवें दिन रविवार की रात कथा वाचक विनोद कृष्ण शास्त्री ने श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह की कथा सुनाई। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बीच-बीच में झांकियां भी प्रस्तुत की गई। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का वर्णन किया गया।
विज्ञापन

कथा वाचक पंडित विनोद कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए। मथुरा गमन प्रसंग में अक्रूर भगवान को लेने आए। जब भगवान श्रीकृष्ण मथुरा जाने लगे समस्त ब्रज की गोपियां भगवान कृष्ण के रथ के आगे खड़ी हो गईं। कहने लगी हे कन्हैया जब आपको हमें छोड़कर ही जाना था तो हमसे प्रेम क्यों किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें