फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बॉर्डर पर विशेष चौकसी... सीमा पार करने वाले हर व्यक्ति पर नजर

Wed, 01 Oct 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा बढ़नी बार्डर पर वाहनों की जांच करते एसएसबी जवान। संवाद
विज्ञापन
-दशहरे को देखते हुए सीमा पर और बढ़ा दी गई सुरक्षा, मुख्य बॉर्डर के अलावा गैर परंपरागत मार्ग पर भी विशेष नजर
विज्ञापन


- नेपाल में कुछ दिन पहले बवाल को देखते हुए भी बढ़ाई गई है सतर्कता, दो दिन पहले एडीजी जॉन गोरखपुर बढ़नी बॉर्डर का कर चुके है निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। नेपाल में बवाल और संचित गतिविधियों को देखते हुए दशहरा मेला पर बॉर्डर पर विशेष सख्ती बरती जा रही है। मुख्य बॉर्डर के अलावा गैर परंपरागत मार्गों पर जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों के अलावा सीमावर्ती थानों की पुलिस और खुफिया विभाग भी अलर्ट है। वहीं मुख्य मार्ग से आने वाले हर व्यक्ति की और वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। बिना आधार कार्ड और पहचान पत्र देखे दोनों देश के लोगों आवागमन नहीं करने दिया जा रहा है। अगर उनके पास हाथ में पहचान पत्र नहीं है तो डिजिटल माध्यम अमान्य कर दिया जा रहा है। दशहरा मेला पर भारी भीड़ को देखते हुए विशेष निगरानी की जा रही है।

जिले की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल बॉर्डर से लगती है। देश के किसी भी हिस्से में आतंकी हमले या फिर कहीं से घुसपैठ या अन्य प्रकार के इनपुट मिलते हैं तो सीमा पर चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी जाती है। बीते सितंबर माह में नेपाल में हिंसक झड़प और सरकार के तख्ता पलट के बाद आपात स्थिति उत्पन्न हो गई। जेल से बड़े पैमाने पर कैदी फरार हो गए। इसमें कुख्यात भी शामिल है। बड़ी संख्या में कैदी नेपाल पुलिस के हाथ भी नहीं लगे। जनपद के बॉर्डर से सशस्त्र सीमा बल और पुलिस की ओर से 13 कैदियों को पड़कर नेपाल पुलिस को सुपुर्द किया जा चुका है।
विज्ञापन

इधर बीच-बीच में संदिग्ध गतिविधियों के लोगों के घुसपैठ की आशंका और इनपुट मिलने के बाद सीमा की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। नेपाल से बड़ी संख्या में सीमावर्ती इलाके के लोग मेला देखने के लिए आते हैं। इस बीच कोई भी देश विरोधी तत्व भीड़ का सहारा लेकर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करके कोई गलत कार्य न कर सके। इसके लिए बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। दो दिन पहले एडीजी जोन गोरखपुर अशोक मैथुजा नेपाली बॉर्डर पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जवानों से बात की। इसके साथ ही कस्टम कार्यालय पर भारत और नेपाल के सुरक्षा बल के जवान और खुफिया विंग के साथ भी बैठक की। इसमें तस्करी घुसपैठ और संदिग्ध विधि वालों पर नजर रखने के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही बॉर्डर पर विशेष निगरानी करने और हर व्यक्ति की हर वस्तु की हर वाहन की चेकिंग करने के लिए दिशा-निर्देश दिए थे।
दशहरा मेला को देखते हुए जिले की 68 किलोमीटर सीमा पर चेकिंग तेज कर दी गई है। हर वहां हर व्यक्ति और साथ में ले जाए जा रहे सामनों की जांच की जा रही है। पहचान पत्र देखने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। ककरहवा, अलीगढ़वा, खुनुवां और बढ़नी बॉर्डर पर विशेष रूप से दो पहिया चार पहिया वाहन के गहन जांच हो रही है। बुधवार सुबह भी बढ़नी बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल के जवान डाक स्क्वाड के साथ भ्रमण कर जांच की।



पुलिस भी अलर्ट

दशहरा मेला को देखते हुए जनपद की पुलिस भी अलर्ट मोड में है। सीसी कैमरे के साथ निगरानी की जा रही है। संबंधित थाने की फोर्स के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल भी जगह-जगह तैनात किया गया है। जिन कस्बा और चौराहों पर मिला है भीड़ जुट रही है, वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा संबंधित सर्किल के क्षेत्राधिकार प्रभारी निरीक्षक भी भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। संदिग्ध दिखाने वालों की जांच कर रहे हैं। मूर्ति विसर्जन को लेकर भी पुलिस पूरी तरीके से अलर्ट है।



हर डोले के साथ रहेंगे सुरक्षा कर्मी की होगी रिकॉर्डिंग

मूर्ति विसर्जन सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस जहां मुस्तैद होकर के भीड़ को नियंत्रित करेगी। इसके अलावा सीसी कैमरे से और रिकॉर्डिंग के माध्यम से निगरानी की जाएगी। अगर कोई माहौल बिगड़ने की कोशिश करता है तो सीसी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिये उसे चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक की ओर से दिशा निर्देश जारी किया गया है मूर्ति विसर्जन में विशेष रूप से सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जाएगी। भड़काऊ या आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर स्पेशल से जांच करेगी और संबंधित पर केस दर्ज करेगी।



बोले जिम्मेदार

मेला और विसर्जन को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेगी। थाने की पुलिस भी निगरानी करेगी। मेले में सिविल ड्रेस में भी सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए। इसके अलावा बॉर्डर पर भी विशेष निगरानी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसी के साथ मिलकर के जवान नियमित जांच कर रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी नजर है। अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट या टिप्पणी करता है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

- प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक।



बढ़नी बाॅर्डर पर एसएसबी जवानों ने की जांच

ढेबरुआ। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा बढ़नी बाॅर्डर पर आगामी दुर्गा पूजा नवमी, दशहरा विसर्जन और दीपावली के मद्देनजर सुरक्षा के मद्देनजर एसएसबी जवानों ने वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीमा पर हर प्रकार के व्यक्ति और आने-जाने वाले चार पहिया, दोपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। जवानों ने संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की तलाशी भी ली। सीमा पर चेकिंग के चलते आवाजाही करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को कुछ देर रुकना पड़ा, लेकिन लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सहयोग किया। एसएसबी अधिकारियों का कहना है कि यह चेकिंग आगामी दशहरा विसर्जन और दीपावली को लेकर रूटीन के तहत की जाती है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके और सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत बनी रहे।
विज्ञापन




बोले जिम्मेदार

एसएसबी 50वीं वाहिनी सहायक कमांडेंट संजय केपी ने कहा कि दशहरा और मूर्ति विसर्जन को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ाई गई है और चेक पोस्ट पर सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें