बांसी। मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन अभियान के तहत पुलिस ने कोतवाल गौरव सिंह की अगुवाई में बुधवार को प्रतापनगर वार्ड के टोला पुरबौला और माधव पार्क तिराहा पर महिलाओं को जागरूक किया गया। बालिकाओं व महिलाओं को शारदीय नवरात्र मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर चतुर्भुज पाठक, बीरबल यादव, सर्वेश यादव, गीतांजलि मौजूद रहीं।