खेसरहा क्षेत्र के लिए संचालित रोेडवेज बस। संवाद
सिद्धार्थनगर। कल्पवास और कार्तिक पूर्णिमा अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को रोडवेज प्रशासन विशेष सुविधा मुहैया कराएगा। इसके लिए स्पेशल बस का संचालन किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी।
जिले से अयोध्या के लिए बस का संचालन किया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। जिले से लगभग पांच स्पेशल बसों का संचालन करने की तैयारी है। इन बसों से कार्तिक पूर्णिमा स्नान और परिक्रमा में भाग लेने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। इससे श्रद्धालु आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। सामान्य दिनों में जिले से अयोध्या होते हुए लखनऊ के लिए करीब 10 बस संचालित की जाती हैं जबकि मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिले से अयोध्या के लिए अतिरिक्त स्पेशल बस का संचालन किया जाएगा।
एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि अयोध्या के लिए स्पेशल बस को संचालित किया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।