फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शेड के लिए जमीन नहीं... बच्चे खुले आसमान के नीचे कर रहे मध्याह्न भोजन

Mon, 13 Oct 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय ढढौरा में जमीन पर बैठकर भोजन करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
सकारपार। शिक्षा विभाग की लापरवाही और जमीन के अभाव में अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। खेसरहा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ढढौरा में जमीन के अभाव में बच्चों को खुले आसमान के नीचे बैठक मध्याह्न भोजन करना पड़ रहा है। मिड-डे मील (एमडीएम) के लिए प्रस्तावित शेड का निर्माण भी नहीं हो सका है। वहीं, अब शेड की जगह आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जा रहा है, जिससे भविष्य में भी सुविधा मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रधानाचार्य अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय ढढौरा में छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले सत्र विद्यालय में कुल नामांकित छात्रों की संख्या 103 थी जाे अब बढ़कर 115 हो गई है। विद्यालय परिसर में जमीन की कमी के कारण बुनियादी सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पा रहा है। विद्यालय में न तो बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह है और न ही मिड-डे मील योजना के तहत खाना बनाने और बच्चों को परोसने के लिए एमडीएम शेड की व्यवस्था। विद्यालय में मध्याह्न भोजन करने के लिए बच्चों को खुले आसमान के नीचे जमीन पर बैठकर खाना पड़ता है। यह हाल तब है जब विद्यालय में एमडीएम शेड के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी थी। लेकिन विद्यालय की खाली जमीन पर अब आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करवाया जा रहा है। इससे विद्यालय में एमडीएम शेड बनवाने के लिए पर्याप्त जमीन नहीं बचेगी, जिससे आगे भी छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एमडीएम शेड के निर्माण के लिए जिम्मेदारों ने राजस्व विभाग से विद्यालय की जमीन की पैमाइश करवाई थी। इसमें विद्यालय भवन के बगल में कुछ जमीन खाली थी। उसी जमीन में मिड-डे मील योजना के तहस एमडीएम शेड बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन अब उसी जमीन पर बाल विकास पुष्टाहार परियोजना के तहत आंगनबाड़ी भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। इससे विद्यालय प्रबंधन सहित ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें