फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चोरी के मामले में नहीं मिले सुराग

Sun, 12 Oct 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। क्षेत्र के हल्लौर गांव में बीते शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर के चैनल का ताला तोड़ नकदी और जेवरात उड़ा दिए। अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस अब भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। वहीं पुलिस सर्विलांस की मदद से टीम लगाकर जल्द पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हल्लौर गांव निवासी सैय्यद असगर जमील रिजवी ने डुमरियागंज पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अक्तूबर की रात परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए। शनिवार को सुबह करीब छह बजे जगे तो देखा कि चैनल खुला था और ताला नीचे पड़ा था। कमरे में देखा तो कपाट का दरवाजा खुला था और लाॅकर टूटा होने के साथ सामान बिखरा था। चोरों ने 25 हजार नगदी समेत चार लाख तक के कीमती जेवरात उड़ा लिए। डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस पंजीकृत किया गया है।
सीओ डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि वारदात के पर्दाफाश के लिए पुलिस और सर्विलांस टीम तहकीकात कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें