फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कालेज बांसी में  पोस्टर प्रतियोगिता में शमिल छात्राएं। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बांसी। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में विज्ञान जागरूकता मेला लगाया गया। इस अवसर पर नवाचार को लेकर व्याख्यान और प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। साथ ही वन्य जीव हमारे मित्र हैं विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार ने बताया कि इसमें कक्षा-11 की छात्रा शीतल प्रथम, कक्षा सात की छात्रा ममता द्वितीय और कक्षा-10 की छात्रा अदिति तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्या कंचन ने कहा कि सरकार विज्ञान से जुड़ी प्रतिभाओं को नवाचार के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है। विज्ञान का क्षेत्र विकास की रफ्तार को और तेज करता है।
विज्ञापन

मेले का आयोजक संस्था इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की प्रतिभा को निखारते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें