इटवा। नगर पंचायत में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने शताब्दी वर्ष के अवसर पर पथ संचलन किया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। पथ संचलन के दौरान कस्बे के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का स्वागत किया।
जिला प्रचारक बांसी अवनीश ने कहा कि एकता में बल होता है और मजबूत राष्ट्र का निर्माण एकता से ही संभव है। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर तीन बजे डुमरियागंज मार्ग पर स्थित एक मैरिज हॉल के परिसर से हुआ, जहां सैकड़ों स्वयंसेवक एकजुट होकर राष्ट्र की एकता और समरसता का संदेश देने के लिए इटवा नगर के चारों रोड पर निकले।
इस अवसर पर खंड संचालक राकेश, खंड कार्यवाह श्यामलाल, नगर संचालक राधेश्याम और नगर कार्यवाह मथुरा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, आरएसएस की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार शाम को नगर पंचायत बिस्कोहर के एक निजी विद्यालय में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल से शुरू होकर परशुराम तिराहा, पुराना डाकखाना, मुख्य कस्बा व कसेरा मोहल्ला होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में नगर चेयरमैन अजय गुप्ता, रोहित, राहुल, प्रिंस, राम नरेश, मोनू, मनीष, पंकज, कन्हैया, लालू, रामसूरत आदि मौजूद रहे।
उसका बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, जूनियर हाई स्कूल उसका बाजार में रविवार को आरएसएस द्वारा बौद्धिक कार्यक्रम एवं पथ संचलन हुआ। विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि चैत्र प्रतिपदा पर विभिन्न क्षेत्रों में संघ का पथ संचलन चल रहा है। इसी क्रम में उसका में भी कार्यक्रम हो रहा है। लोगों में प्राचीन सभ्यता हिंदू नववर्ष को चढ़ बढ़ कर मनाने की परंपरा जोर पकड़ रही है। इस दौरान मनोज कुमार, बालमुकुंद, हेमंत जायसवाल, राज नरायन पांडेय, आशीष शुक्ला, सुरेंद्र पांडेय, राकेश आर्य आदि मौजूद रहे।