औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कई गांव में पशुओं में लंपी रोग का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे उनकी जान पर खतरा बढ़ गया है। लंपी के प्रकोप से ही भलुआही निवासी जंग बहादुर मिश्रा की गाय की मृत्यु हो गई। अमोना निवासी ध्रुव यादव के पशु रोग से प्रभावित हैं। गांव में पशुओं में लंपी रोग के फैले प्रकोप के संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी हेमंत तिवारी ने बताया कि पशुओं का टीकाकरण कराया गया है। जिन पशुओं का टीकाकरण नहीं हुआ है उनका भी टीकाकरण कराया जाएगा, जिससे पशुओं में बीमारी फैलने ना पाए।