कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने सोमवार को 21 सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर किसान महापंचायत का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बस्ती हरि प्रसाद शुक्ला ने की।
मंडल प्रभारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि जनपद मुख्यालय के राजस्व और चकबंदी के विभिन्न न्यायालयों में जून 2025 से वर्तमान माह तक उपरोक्त विभागों के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विभिन्न मामलों में सुनवाई पूरी होने के बाद भी केस में फैसले जानबूझकर लंबित रखे जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष राजेश दूबे ने कहा कि अल्पाहार के नाम पर चलने वाली दुकानों पर कई बार उबली हुए चाय की पत्ती, काली पड़ गई तेल से निकले समोसा, पकौड़ियां और दूषित मिठाइयां आदि खुलेआम बेचे जाते देखे जा रहे है। जनपद सिद्धार्थनगर में सभी निष्क्रिय पड़े साधन सहकारी समितियों को सक्रिय कराया जाए। पंचायत में जिला उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद साहनी, श्रवण कश्यप, भोला यादव, नंदलाल विश्वकर्मा, राम लौटन, भारत किसान आदि शामिल रहीं।