फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर ब्लॉक प्रमुख चुनाव: बवाल के बीच सात ब्लॉकों में भाजपा, दो सपा और एक निर्दल विजयी

Sat, 10 Jul 2021 07:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

सिद्धार्थनगर जिले के 10 ब्लॉकों में घोषित हुआ परिणाम, इटवा में माता प्रसाद पांडेय और बांसी में लालजी ने बचाया किला।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर ब्लॉक प्रमुख चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 10 ब्लॉकों में हुए चुनाव में सत्ताधारी भाजपा ने सात पर जीत दर्ज की है, जबकि दो पर सपा और एक पर निर्दल प्रत्याशी जीतने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


इटवा ब्लॉक में पड़े 80 मत में भाजपा प्रत्याशी राधा देवी को मात्र 23 मत मिले, वहीं सपा नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की पत्नी सूर्यमती पांडेय 57 मत पाकर चुनाव जीतने में सफल रहीं। बांसी में पड़े 76 मतों में भाजपा प्रत्याशी नीलम मिश्रा को सिर्फ 25 मतों से संतोष करना पड़ा, जबकि सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव की पत्नी नीलम यादव 51 मत पाकर चुनाव जीत गईं। यहां लड़ रहे एक निर्दलीय रामप्रकाश को कोई मत नहीं मिला।

लोटन में पड़े 51 मतों में भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 13 मत मिले, जबकि पूर्व विधायक अनिल सिंह के पुत्र आशीष सिंह ने 32 मत पाकर जीत हासिल की। यहां छह मत अवैध पाए गए। नौगढ़ ब्लॉक में पड़े 69 मतों में भाजपा प्रत्याशी रेनू मिश्रा 36 मत पाकर चुनाव जीतने में सफल रही, जबकि विपक्ष में उतरीं पूर्व प्रमुख विजय सिंह की पुत्रवधु प्रियंका सिंह को 28 मत मिले। यहां पांच मत अवैध पाए गए।
विज्ञापन


बढ़नी ब्लॉक में पड़े 70 मतों में भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी की पुत्रवधु भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी चौधरी 64 मत पाकर चुनाव जीत गईं। उनके विपक्षी निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी जमाल अहमद को मात्र छह वोट मिले।

डुमरियागंज में पड़े 110 मतों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी की पुत्रवधु भाजपा प्रत्याशी मानती शक्ति मणि त्रिपाठी 94 मत पाकर चुनाव जीत गईं। जबकि सपा समर्थित प्रत्याशी निधि तिवारी को मात्र 15 मत मिले। भनवापुर ब्लॉक में पड़े 90 मतों में भाजपा प्रत्याशी सुनीता उर्फ शशिकला 73 मत पाकर चुनाव जीतने में सफल रहीं और निर्दल शुभांकर सिंह को मात्र 16 मत मिले, जबकि एक मत अवैध पाया गया।

खेसरहा में पड़े 96 मतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी पुष्पा 60 मत पाकर चुनाव जीतने में सफल रहीं और निर्दल कैलाशी को सिर्फ 35 मत मिले, जबकि एक मत अवैध घोषित किया गया। शोहरतगढ़ ब्लॉक में पड़े 40 मतों में भाजपा प्रत्याशी प्रीति यादव 39 पाकर चुनाव जीत गईं और निर्दल सरोज चौधरी मात्र एक मत मिले। जोगिया ब्लॉक में पड़े 66 मतों से भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी पत्नी संतराम 44 मत पाकर चुनाव जीत गईं, यहां विपक्षी निर्दल प्रत्याशी सावित्री पत्नी बेचन को 22 मत मिले।

10 ब्लॉकों पर हुआ भाजपा का कब्जा
जिले के 14 ब्लॉकों में हुए प्रमुख पद के चुनाव में 10 ब्लॉकों पर भाजपा का कब्जा हो गया। जबकि दो पर सपा और दो पर निर्दल काबिज होने में सफल रहे। चुनाव में हुए मतदान के दौरान नौगढ़ समेत कुछ ब्लॉकों में भाजपा को कांटे की टक्कर मिली। जबकि चार ब्लॉकों में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। जिसमें तीन सीट भाजपा और एक निर्दलीय के खाते में गया था।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें